हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। यदि कोई व्यक्ति अपनी ड्यूटी को कर्मठता, ईमानदारी, सच्चाई और मेहनत से करता रहे तो वह किसी पहचान का मोहताज नहीं रहता। उसकी यह कर्मठता ही उसकी पहचान बन जाती है। कुछ ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी है। हरिद्वार जिले के उप धर्मनगरी ज्वालापुर रेल चौकी में तैनात इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार। जिन्होंने रेल चौकी का इंचार्ज संभालते ही अपने क्षेत्र में एक हद तक अपराध पर अंकुश लगाया है तो वही उन्होंने अपने व्यक्तिगत व्यवहार, संजीदगी और एक के बाद एक अपराधिक गतिविधियो पर शिकंजा कसकर क्षेत्र वासियों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। आज एक बार फिर उन्होंने अपनी टीम के साथ झपट्टा मार गतिविधियों को अंजाम देने वाले अपराधी पर शिकंजा कस अपनी ड्यूटी को कर्मठता से निभाने का परिचय दिया है। आपको बतादे कि सुनीता पत्नी खिलेंद्र कश्यप निवासी न्यू हरिद्वार कॉलोनी ज्वालापुर ने कोतवाली ज्वालापुर में उसकी पुत्री रुपाली से गोविंद घाट पर, टहलने के दौरान, एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा झपट्टा मारकर, उसका मोबाइल फोन छीनने के संबंध में लिखित शिकायत की थी। जिस पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसे गंभीरता से लिया गया और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम ने खुफिया तंत्र और अपने अथक प्रयासों से अभियुक्त आकाश पुत्र सुरेंद्र सिंह ग्राम हिमतौली थाना रुद्रप्रयाग, हाॅल निवासी नाथनगर ज्वालापुर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से उक्त महिला की पुत्री से झपट्टा मार कर छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं रेल चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अबुदई कृष्णराज एस. के आदेशानुसार, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण और ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्द्र चन्द्रकार के नेतृत्व में सुनीता पत्नी खिलेंद्र कश्यप
की पुत्री रुपाली से गोविंद घाट पर झपट्टा मारकर फोन छीनने वाले अज्ञात व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की थी। गठित टीम के अथक प्रयासों से घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उससे छीना हुआ मोबाइल बरामद किया। उन्होंने बताया कि गठित टीम की मेहनत, लगन और उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में क्षेत्र में होने वाली अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। और आगे भी उच्चधिकारियों के मार्गदर्शन में ईमानदारी, कर्मठता के साथ अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गैरकानूनी कार्य करने वाले व्यक्तियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। जो भी अपराध की घटना को अंजाम देगा। उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस टीम में रेल चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार, उप निरीक्षक उमेश कुमार, कांस्टेबल निर्मल, कांस्टेबल संजय रावत मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours