हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध रूप से शराब की तस्करी और बिक्री करने वाले अपराधियों की धरपकड़ करने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कनखल प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें गठित टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त जयपाल पुत्र किशनलाल निवासी, विल्केश्वर कालोनी कोतवाली नगर हरिद्वार, को राजा गार्डन तिराहा से छोटा हाथी न० यू०के०-08सीए-3254 से अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुये 10 पेटी अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। जबकि एक ओर अभियुक्त सन्नी चौटाला पुत्र गुलशन निवासी विल्केश्वर कालोनी कोतवाली नगर हरिद्वार मौके से फरार हो गया। अभियुक्त जयपाल व सन्नी चौटाला उपरेाक्त के विरूद्व थाना में मु०अ०सं० 228/2021 धारा 60/72 आबकारी अधि० पंजीकृत किया गया। फरार अभि० सन्नी चौटाला की तलाश जारी है। पुलिस टीम में व०उ०नि०राजेन्द्र सिंह रावत, उ०नि० सत्येन्द्र सिंह नेगी, का० हरेन्द्र सिंह, का० जयपाल सिंह मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours