हरिद्वार की गूंज(24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। कश्यप दल फाउंडेशन का भोजन वितरण अभियान सोमवार को लगातार 18वे दिन भी जारी रहा, इस दौरान कश्यप दल फाउंडेशन द्वारा की रसोई में हिंदुत्व के फायर ब्रांड वक्ता स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती पहुंचे, तथा अपने हाथो से खाना बनवाने में सहयोग भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कश्यप दल फाउंडेशन द्वारा जो यह कार्य किया जा रहा है वह अपने आप में मानवता की बड़ी मिसाल है, क्योंकि ऐसे उदाहरण बहुत ही कम देखने को मिलते हैं जहां इस भावना के साथ समाज सेवा की जाए, कश्यप दल फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग समाज सेवा में एक बड़ा आयाम स्थापित कर रहे हैं इस अवसर पर भोजन वितरण स्थल पर पहुंचे होमगार्ड से एसपी डॉ राहुल सचान और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरजीत लहरी ने अपने हाथों से लोगों को भोजन बांट कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भोजन जीवन की सबसे बड़ी जरूरत है लेकिन लॉकडाउन की विवशता के चलते सैकड़ों लोगों के सामने यह जरूरत समस्या बनकर उभरी है, जिसे फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा दूर करने का प्रयास किया जा रहा है उनका यह प्रयास वाकई सराहनीय है इस अवसर पर परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर संदीप चौहान, संगठन के अध्यक्ष अरुण कश्यप, उपाध्यक्ष रश्मि कश्यप, महासचिव सोनू कश्यप जिला अध्यक्ष लोकेश कश्यप,संगठन मंत्री नीरज कश्यप, सचिव मोहित प्रधान अनुज कुमार दीपक कुमार व नीतू कश्यप हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सेनी, मनोज पाल आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours