हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की सुल्तानपुर चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा से लालढाग क्षेत्र के बसपा से पूर्व विधायक रहे हाजी तस्लीम के बेटे ने हाथापाई कर दी वही लक्सर पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटे को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आपको बता दें कि दरअसल पूरा मामला सोमवार की देर रात का है सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा ने चेकिंग के दौरान सुल्तानपुर निवासी एक युवक की बाइक को सीज कर दिया था जिसे छुटवाने लिए पूर्व विधायक के बेटे महमूद आज सुबह सुल्तानपुर चौकी पहुंचे थे जहां बाइक को छुटवाने को लेकर उसने चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा से हाथापाई कर दी। पुलिस ने विधायक के बेटे महमूद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। इस दौरान पूर्व विधायक के बेटे के समर्थक भी चौकी पहुंच गए जहां पुलिस और विधायक के बेटे के समर्थकों के बीच हल्की-फल्की नोकझोंक भी हुई हालांकि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए पूर्व विधायक के बेटे के समर्थकों को लाठियां फटकार वहां से खदेड़ दिया और कुछ को अरेस्ट किया है, लक्सर सीओ विवेक कुमार ने बताया आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours