हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। खबर हरिद्वार के थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत से है। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून वयवस्था के निर्देशानसार व एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुार मनाए जा रहे। ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत आज थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया में सुपराजित प्राइवेट लिमिटेड, बोनी प्राइवेट लिमिटेड एवं एकम्स फार्मा कंपनियों के कर्मचारियों को नशा न करने व नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया। क्युकी हमारी युवा पीढ़ी नशे को अपना शौक समझने लगी हैं, इन घातक प्रदार्थों के सेवन को वह महज दोस्तों के बीच अपना रुतबा बढ़ाने के लिए करने लगे हैं, इस बात को जाने बिना कि धीरे-धीरे यहीं नशे की लत जिसे वह अपनी शान समझते हैं। उन्हें ऐसी गहरी खाई में ढकेल रही हैं जिससे बाहर निकलना एक समय बाद बेहद मुश्किल हो जाएगा। थानाध्यक्ष बहादराबाद संजीव थपलियाल ने कहा कि उत्तराखंड में भी नशे का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है और विशेषकर युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है। नशे के फैलते जाल को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा। उन्होने कहा कि नशा हमारे शरीर की शक्ति को खत्म कर उसे बीमारियों का घर बना देता है। अगर शरीर को नशे की लत पड़ जाती है तो वह इतनी आसानी से नहीं छूटती है। इसलिए नशे से दूर रहना चाहिए और इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours