हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर रेल चौकी के कर्मठ इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार ने जिस तरह चार्ज संभालते ही एक के बाद एक अपराधियों पर शिकंजा कसा है। वह तारीफ ए काबिल है। चाहे वह शराब तस्कर हो, या शातिर चोर या समाज में नशे का जहर घोलने वाले लोग या अन्य अपराधिक वारदातों में लिफ्ट अभियुक्त, उन पर शिकंजा कस उन्होंने अपने फर्ज को ईमानदारी से निभाने का परिचय दिया है। और अगर देखा जाए तो उनकी सतर्कता से उनके क्षेत्र में कहीं ना कहीं अपराधिक घटनाएं भी एक हद तक कम हुई है। जिसका पूर्ण श्रेय इमानदार कर्मठ और अपने कर्तव्य के प्रति धनी रेल चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार को जाता है। वहीं अगर बात की जाए कोरोना कॉल की, तो जिस तरह उन्होंने कोरोना कॉल में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए लोगों को जागरूक किया है वह भी अपने आप में तारीफ ए काबिल होने के साथ-साथ खाकी वर्दी में एक सच्चे समाज सेवी होने के रूप को दर्शाता है। लगातार उन्होंने अपने क्षेत्र में लोगों को कोरोना के दुष्परिणामों से अवगत कराया तो वही कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए भी दिन रात एक किए है। आज भी उन्होंने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने कोरोना कर्फ्यू में बिना किसी कार्य के घूम रहे लोगों के चालान किए और उन पर जुर्माना ठोका। वहीं खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों पर आज भी चलानी कार्रवाई की गई है।
 |
|
जो आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अबुदई कृष्णराज एस के आदेश पर, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण और ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्द्र चन्द्रकार के नेतृत्व में लगातार अपराधियों पर नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में अपराध बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो भी गैर कानूनी कार्यों में लिप्त पाया जाता है उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई पुलिस प्रशासन अमल में जाएगा। उन्होंने जनता से एक बार फिर कोविड-19 के प्रोटोकॉल को फॉलो करने की अपील की और कहा कि अभी कोरोना वायरस गया नहीं है। अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए लगातार सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गई लाइनों को अमल में लाएं, जिससे कोरोना को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि घर से जरूरी कार्य से ही बाहर निकले, बार-बर साबुन से अच्छी तरह हाथों को धोते रहें, साथ ही बच्चों के हाथों को भी धुलवाते रहे। बच्चों को बाजारों में ना ले जाएं, मास्क का प्रयोग सही तरीके और लगातार करें। बाहर निकलते समय सामाजिक दूरी बनाकर रखें, अपने बुजुर्गों का विशेषकर ख्याल रखें। जिससे आपके अपने कोरोनावायरस से सुरक्षित रहें। क्योंकि सतर्कता ही कोरोनावायरस से विशेष बचाओ है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours