हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने हेतु लॉक डाउन के कारण अब शिवालिक नगर के व्यापारी त्राहि त्राहि करने लगे हैं। यहां के व्यापार मंडल का कहना है कि सरकार को अब 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए थी। मगर उत्तराखंड सरकार व्यापारियों की मजबूरी और उनके आर्थिक हालात को देखकर भी तरस नही खा रही हैं। शिवालिक नगर पालिका कांग्रेस कमेटी से संयोजक अशोक उपाध्याय ने कहा कि ऐसा लगने लगा है कि व्यापारी ही करोना फैला रहा है। व्यापारी ही सब का दुश्मन है इसलिए उसे व्यापार करने से रोका जा रहा है। उन्हें बच्चों की स्कूल फीस, बिजली का बिल, दुकान का किराया आदि कई चिताओं से हर व्यापारी घिरा हुवा है। इसलिए उनकी सरकार से मांग करते हैं कि कम से कम अब तो व्यापारियों पर कुछ रहम करें। परंतु सरकार को इनकी ये चिंताएं दिखाई नहीं दे रही। अशोक उपाध्याय ने कहा कि क्या सरकार का फर्ज नही बनता की वह अपने प्रदेश की रीढ़ की हड्डी व्यापारियों की कुछ मदद कर उनकी आर्थिक सहायता के रूप में राहत प्रदान करे। उन्होंने आरोप लगाते हुवे कहा कि जहां उत्तराखंड सरकार को इस कोरोना काल में व्यपारियो ओर उनके परिवार के प्रति सहानुभूति होनी चाहिए थी वही ये निर्दयी सरकार कोरोना के नाम पर व्यपारियो का उत्पीडन कर रही है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से मांग की है कि इस विपदा की घड़ी में दुकानों को खोलने की अविलम्ब अनुमति दी जाये और कम से कम 6 महा तक व्यापारियों को सरकार की तरफ 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाये। यदि सरकार व्यापारियों को अविलम्ब दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं देती और व्यापारियों के बिजली बिलों को माफ नहीं करती तो शिवालिक नगर कांग्रेस कमेटी सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी  जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से सरकार की होगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours