हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सट्टे की खाई बाड़ी करने वाले एक शातिर सट्टेबाज को कनखल पुलिस ने धर दबोचा है अभियुक्त अंकुर पुत्र अशोक कुमार निवासी वाल्मिकी बस्ती मेला अस्पताल के सामने कोतवाली नगर के कब्जे से सट्टा पर्ची, एक पेन, 5535 रूपये नगद, ब्रेजा कार न० UK-08AX-8126 बरामद की गयी है। पुलिस ने अभियुक्त के विरूद्व मु०अ०सं० 242/2021 धारा 13 जुआ अधि० का अभियोग पंजीकृत किया है। अभियुक्त काफी समय से सट्टे के कारोबार मे लिप्त था। जिसकी सूचना लगातार पुलिस प्रशासन को मुखबिर के द्वारा दी जा रही थी पुलिस भी मौके की तलाश में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अपना जाल बिछाए हुई थी। जिस जाल में अभियुक्त सट्टे पर्ची और अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम
व उ0नि0 राजेन्द्र सिह रावत, उ0नि0 देवेन्द्र चौहान,उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी, का0 180 दीपक चौधरी मौजूद रहे। आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश, क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण और थाना कनखल क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एक टीम गठित की गई, जिसमें पुलिस की गठित टीम को अपराध पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया है । इस क्रम में आए दिन पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने में कामयाब हो रहा है एक के बाद एक नौजवानों को अंधकार की ओर धकेलने वाले लोगों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार कर जेल में भेजा जा रहा है। लगातार पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और अपराधियों की गिरफ्तारी से कहीं ना कहीं हरिद्वार और उपनगरी ज्वालापुर के समाज को खोखला करने वाले इन गैर कानूनी कारोबारियों पर एक हद तक अंकुश लगेगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours