हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। भारत विकास परिषद पंचपुरी शाखा हरिद्वार की महिला संयोजिका रेखा नेगी ने बच्चों के साथ मिलकर कनखल क्षेत्र में पौधारोपण किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण और मनुष्य एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं, अर्थात पर्यावरण पर ही मनुष्य पूरी तरह से निर्भऱ है, पर्यावरण के बिना मनुष्य, अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता है, भले ही आज विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली हो, लेकिन प्रकृति ने जो हमे उपलब्ध करवाया है, उसकी कोई तुलना नहीं है। महिला संयोजिका रेखा नेगी ने कहा कि भविष्य में पर्यावरणीय समस्याओं से लड़ने के लिए स्कूल स्तर पर शिक्षा प्रणाली को ज्यादा से ज्यादा व्यवाहारिक बनाने की जरूरत होगी, तभी हम मानव अस्तित्व को बचा सकते हैं। पर्यावरण के प्रति हम  सभी को जागरूक होने की जरुरत हैं। पेड़ों की हो रही अंधाधुंध कटाई पर सरकार द्वारा सख्त कानून बनाए जाना चाहिए। इसके साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सभी को अपना कर्तव्य समझना चाहिए, क्योंकि स्वच्छ पर्यावरण में रहकर ही स्वस्थ मनुष्य का निर्माण हो सकता है और उसका विकास हो सकता है। इस अवसर पर निष्कर्ष नेगी, जीविका नेगी, मान्या रावत, रूद्र गौड़, मिष्ठी गौड़, सृष्टि गौड़, चुनमुन, अर्णव, तारांशी जोशी, शिवांश जोशी, नंदनी पुरोहित, मृत्युंजय दक्ष, आदित्य दक्ष उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours