हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ब्लॉक बहादराबाद अंतर्गत बहादुरपुर जट्ट गांव में राशन डीलर मोहम्मद नौशा के यहाँ एक वैक्सीन मोटिवेशन (जागरूकता) कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया गया। मीटिंग में बोलते हुए जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना जैसी घातक महामारी को हराने के लिए वेक्सिनेशन जरूरी है। स्वयं और परिवार की सुरक्षा हेतु सभी लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए। वेक्सिनेशन के समय यदि आपको पहले से बुखार, ब्लड प्रेशर, या अन्य कोई बीमारी है तो वैक्सिन लगवाने से पूर्व चिकित्सक को अवश्य बताये। इससे किसी भी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव और साइड इफेक्ट नहीं होता है। पटवारी अतुल रावत ने कहा कि डरे नहीं और कोरोना वैक्सीन स्वयं भी लगवाये औऱ अन्यो को भी प्रेरित करे। इस अवसर पर सिक्रेट्री अमित कुमार, ने बताया कि प्रत्येक गांव में सरकार की ओर से वैक्सीन के निःशुल्क कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक कैंप बहादुरपुर जट्ट में 10 तारीख को असगर अली की चौपाल पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बैठक में मौलाना वकील साहब, चन्दकिरण, वहीद हसन, मोहम्मद इनुस, नवाब अली, सत कुमार चौधरी, मोहम्मद अय्यूब, अजाद अली इकराम अली, गांव से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं गांव के अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours