हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। उत्तराखंड मित्र पुलिस कोरोना काल में भी सिनियर सिटीजन को हर संभव सुविधा देने के लिए तत्पर है। दिन-रात एक करके मित्र पुलिस अपने कदम  बढ़ाती जा रही है, जिसके अंतर्गत उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार द्वारा कोरोना काल में जरूरतमंद, असहाय लोगों के लिए मिशन हौसला मुहिम की शुरुआत की थी और यह काबिले तारीफ रही। इसी क्रम में आज हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सीनियर सिटीजन के हाल-चाल जाने और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराने की बात कही। आपको बताते चलें कि कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत में अकेले रहने वाले बुजुर्ग लोगों के घर में जाकर उनके हालात और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। और सभी को कोतवाली के फोन नंबर और हेल्पलाइन के नंबर बताए गए।  सभी को कोविड-19 के दृष्टिगत कोरोना कर्फ़्यू होने के कारण, किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर कोतवाली रानीपुर पुलिस से संपर्क किए जाने हेतु अवगत कराया गया। सभी से उनकी समस्या और स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। जिनके द्वारा अपनी समस्याएं बताई गई उनको कोतवाली स्तर पर आवश्यक मदद की जाएगी। इस पहल को देख सीनियर सिटीजनो ने रानीपुर कोतवाली पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours