हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से सम्बद्ध जिला व शहर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर होने पर बाजार और व्यापार को पूरी खोले जाने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मिला और चारधाम यात्रा खोलने और बाजार को पूरी तरह खोलने पर चर्चा की, और उन्हें बाजार खोलने के संदर्भ में मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि क्योंकि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से व्यापार और पर्यटन पर आधारित है, और प्रदेश के व्यापारी पिछले 2 वर्ष से बाजार में मंदी और बाजार बंदी के कारण भुखमरी की कगार पर खड़ा है। अब क्योंकि कोरोना की लहर के प्रभाव भी कम हो गया है इसलिए प्रदेश सरकार को व्यापारी हित मे निर्णय लेते हुए व्यापार और बाजार पूरी तरह खोल देने चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यपारी प्रतिनिधि मंडल को चारधाम यात्रा जल्द खोलने का आश्वासन दिया और कहा कि प्रदेश की परिस्थितियां देखते हुए बाजार भी एक दो दिन में पूरी तरह खोलने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी, जिला महामंत्री संजीव नैयर, शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी, शहर संयोजक राजकुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा युवा व्यापार मंडल के महामंत्री विक्की आडवाणी, भोला शर्मा, युवा व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष रवि चौहान व्यापार मंडल की मीडिया प्रभारी मनोज ननकानी भोला शर्मा हनी शर्मा भुवन गोस्वामी मोहित कुमार आदि उपस्थित थे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours