हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोरोना कर्फ्यू की अवधि 8 जून तक बढ़ाते जाने पर व्यापारी जगत के साथ साथ आम समाज में भी रोष है। रोष का कारण कोरोना कर्फ्यू की अवधि में व्यापारियों व आम समाज को राहत ना मिलना है। व्यापारी जगत के काम बिल्कुल चौपट पड़ा है तथा आम समाज को भी हानि पहुंच रही है। व्यापारी जगत के काम के साथ साथ आम समाज के लोग भी उनसे जुड़े हुए है, जो व्यापारियों के यहाँ काम करते है, लेकिन सरकार द्वारा व्यापारी व आम समाज से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए भी सरकार अनदेखा करती नजर आ रही है, जबकि सरकार से बार बार व्यापारी समाज आंशिक छूट की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार के कानो पर जूं तक नही रेंग रही है। सरकार की इसी कार्यप्रणाली के खिलाफ व्यापारी समाज व आम समाज में रोष बढ़ता जा रहा है। सरकार को जल्द ही इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि व्यापारी समाज व आम समाज के सामने जो समस्या पैदा हुई है, उनका जल्द से जल्द निराकरण हो सके ये विचार व्यापारी नेता ज्वालापुर अहबाब नगर व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष व समाजसेवी गुलबहार कुरैशी ने समाचार पत्र के सम्मुख रखे है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours