हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आज हरिद्वार के खड़खड़ी कैलाश गली सुखीनदी स्तिथ भाजपा नेता दीपान्शु विद्यार्थी के कार्यालय मे 18+आयु के लोगों के लिए वैकसीनेशन केम्प का आयोजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर किया गया। जिसमें भारी तादाद मे युवाओं का टीकाकरण हुआ, कैम्प के शुभारंभ के अवसर पर भाजप ज़िला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य मे समस्त युवाओं का जल्द से जल्द टीकाकरण का कार्य पुर्ण किया जाएगा व आज प्रदेश सरकार युवाओं के स्वास्थ के प्रति चिंतित हैं। भाजपा नेता दीपान्शु विद्यार्थी ने कहा कि आज सभी युवाओं मे भारी ऊत्साह देखने को मिल रहा हैं,सभी बहुत जागरूक होकर कैम्प मे हिस्सा ले रहे हैं। पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, मंडल महामंत्री तरुण नैयर व उपाध्य्क्ष दिनेश पाण्डेय ने कहा कि कैम्प के आयोजन से लोगों  को काफी सुविधा हो रही हैं हम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का आभार जताते है कि क्युकी इस कैम्प सभी क्षैत्र वासियो को लाभ मिल रहा है। युवा मोर्चा अध्यक्ष सप्तऋषि मंडल चन्द्र कांत पांडे ने कहा कि युवा मोर्चा के तमाम कार्यकर्ता जन जन तक यह सुचना पहुचां रहा है और कैम्प  तक लाने कि योजना मे निरंतर जुटे हुए है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के जन संपर्क अधिकारी मोहित कुमार, मीडिया प्रभारी विकल राठी, सीताराम बडोनी, देव सोनी, अभिषेक शर्मा, दीपक चौहान, नीरज पाल, गौरव सचदेवा,अदित्य शर्मा,सुमित बंसल,आयुष सती, आदित्य गौड व सनी गिरी आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours