हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। विश्व हिंदू संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने रक्तदान किया और सभी से ज्यादा से ज्यादा मात्रा में स्वस्थ लोग से रक्तदान करने की अपील की है। जिससे कि कोरोना जैसी महामारी से पीड़ित लोगों की जान बचा सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने कहां कि हर तीन माह में एक बार रक्तदान करना बहुत जरूरी है। इससे आपके शरीर में आयरन की मात्रा ठीक बनी रहती है। और रक्तदान करने से दिल संबंधी बीमारियां नहीं होती। अगर आप रक्तदान करेंगे तो आपके शरीर में खून के नए कण बनेंगे, जिससे आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। उन्होंनेे रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान ही है, जो न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाता है बल्कि जिंदगी बचाकर उस परिवार के जीवन में खुशियों के ढेरों रंग भी भरता है। तो हमें चाहिए कि हम सब मिलकर इस कोरोना कॉल में ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें। जिससे जरूरतमंदों की जरूरत पूरी हो सके। क्योंकि रक्त खरीदा या रक्त कि उत्पादन नहीं किया जा सकता है। रक्त की आवश्यकता आपातकाल में कभी भी और किसी को भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शरीर की अनेकों बीमारी रोकने के उपाय के साथ-साथ महादान के रूप में माना जाता है। और रक्तदान करने से पुण्य की भी प्राप्ति होती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो विश्व हिंदू संस्था द्वारा एक कैंप लगाकर संस्था कार्यकर्ता का भी रक्तदान करेंगे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours