हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। कश्यप दल फाउंडेशन द्वारा लगातार चोथे दिन भी भोजन वितरण कार्यक्रम जारी रहा इस दौरान संगठन कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती तथा हरिद्वार नागरिक मंच के पदाधिकारी पहुंचे। इस अवसर पर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में सैकड़ों लोगो के सामने खाने का संकट भी आन खड़ा हुआ है, ऐसे में कश्यप दल फाउंडेशन सही मायने में समाजसेवा कर रहा है, क्योंकि हर दिन संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा सैकड़ो लोगो को भोजन पहुंचाया जा रहा है, कारोना संक्रमण काल में भी इनके द्वारा अपनी जान को हथेली पर रखकर मानव सेवा का को उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है वह अभूतपूर्व है, हरिद्वार नागरिक मंच के महासचिव राजेश शर्मा ने कहा कि संक्रमण से आज पूरा विश्व जूझ रहा है, कई लोगो के सामने खाने की समस्या भी खड़ी हो गई है, ऐसे में कश्यप दल फाउंडेशन के द्वारा जो आमजन की सहायता की जा रही है। वह इस समय बेहद कारगर साबित हो रही है, हरिद्वार नागरिक मंच के अध्यक्ष जगदीश लाल पाहवा के द्वारा आज कच्चा राशन भी देकर सहयोग किया गया। इस अवसर पर कश्यप समाज आश्रम के अध्यक्ष बुध सिंह कश्यप महासचिव चरण सिंह कश्यप कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश तथा संगठन के अध्यक्ष अरुण कश्यप, उपाध्यक्ष रश्मि कश्यप, जिलाध्यक्ष लोकेश कश्यप, प्रवक्ता मयंक भारद्वाज, सचिव मोहित, प्रधान नीतू कश्यप, आशीष कश्यप, रमीज राजा, हर्ष कश्यप, मुफ्त आलम,संरक्षक नवीन अग्रवाल, देवराज कश्यप आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours