हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। जहां इस समय कोरोना ने पूरे देश मे अपना कहर बरसा रखा है। तो कोरोना संक्रमण की दूसरी घातक लहर थमने का नाम नहीं ले रही, हर राज्य, हर शहर व पूरे देश मे रोने की चिखे गूंज रही है। कोरोना महामारी ने ऐसा विकराल रूप ले लिया है जिससे हर कोई सदमे में है, किसी को नहीं पता यह बीमारी कब होगी खत्म। ऐसे में छोटे बच्चे भी भगवान से यही प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे है कि जो हमारे देश मे भयंकर बीमारी चल रही है वो जल्द से जल्द खत्म हो। जी हां हम बात कर रहें है एक नन्हे मुन्ने बच्चे की जो दिल्ली निवासी के रूप में उम्र 6 साल है, यह बच्चा नई दिल्ली के मयूर विहार फेस-2 के बाल भवन स्कूल में कक्षा 2 का छात्र है, फ़ोटो से आप अंदाजा लगा सकते है कि 6 वर्षीय दीपांश सेठी पूरे देश के हित के लिए भगवान भोले नाथ से प्रार्थना कर रहा है यह बच्चा भी कोरोना संकट को लेकर काफी चिंतित है। जो भोले नाथ से प्रार्थना करता हुआ दिखाई दे रहा है। कोरोना महामारी को जल्द से जल्द दूर करने कि भगवान से दुआ मांग रहा है ओर इस महामारी से पूरे विश्व को मुक्त करने व महामारी का अंत करने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours