हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जनपद में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं अपराध नियंत्रण के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश, और एसपी देहात, क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बिसनपुर कुंडी, नई कुंडी, भोवापुर में छापेमारी की गई। जिसमें 200 लीटर लाहन को नष्ट किया गया और भट्टी आदि उपकरण बरामद किये गए। जिसमे दो अभियुक्त अनिल पुत्र मदनलाल, जितेंद्र पुत्र बिजेंद्र और रानियां पत्नी जितेंद्र के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनके पास से 24 लीटर कच्ची शराब अलग से बरामद हुई है। अनिल हाथरस का मूल निवासी हैं। पथरी थानाध्यक्ष अमरचंद शर्मा ने कहा कि यदि आप भी अपने क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों से पीड़ित हैं तो आप उसकी गुप्त जानकारी पुलिस को दे। जानकारी देने वाले का नाम हर तरह से गुप्त रखा जायेगा। भोवापुर की इस कार्यवाही में चौकी इंचार्ज फेरुपुर चरण सिंह, एस.आई वीरेंद्र सिंह नेगी, कॉन्स्टेबल संतोष, कुलानंद जोशी, नारायण शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours