हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार द्वारा चलाए जा रहे मिशन हौसला अभियान के तहत हरिद्वार की पथरी थाना पुलिस ने क्षेत्र के फूलगढ़ और शिवगढ़ गांव में जरूरतमंद निर्धन परिवारों को राशन वितरित किया। बता दें कि पथरी थाना अध्यक्ष अमर चंद शर्मा द्वारा एक सप्ताह पहले भी इन गरीब परिवारों को राशन वितरित किया गया था और आज फिर उन परिवारों की कुशलता पूछते हुए उन्हें राशन वितरित किया गया है। वही कुछ और जरूरतमंद परिवारों को भी उनके द्वारा राशन वितरित किया गया। इस दौरान पथरी थाना अध्यक्ष अमर चंद शर्मा ने कहा कि गांव में यदि किसी जरूरतमंदों को किसी भी प्रकार की राशन की, दवाई की ऑक्सीजन की, आवश्यकता हो तो वह तुरंत पथरी थाना पुलिस से संपर्क करें। ताकि वह समय रहते समस्या का समाधान तुरंत कर सके। उन्होंने कहा कि वह हर जरूरतमंद की मदद के लिए सदैव तत्पर खड़े है। वहीं उन्होंने ग्रामीणों को कोविड-19 महामारी के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि वह सोशल डिस्टेंसिंग और मार्क्स का विशेष तौर से ध्यान रखें जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले और कर्फ्यू का पालन करें यदि सभी कोविड-19 के नियमों का पालन करेंगे तो तभी जाकर कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकता है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours