हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। कोरोना संक्रमण महामारी पर काबू पाने के लिए सरकार की तरफ से लगाए गए क‌र्फ्यू को सख्ती के साथ लागू करवाने के लिए पुलिस ने आज लक्सर नगर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च की अगुआई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर प्रदीप चौहान ने की। फ्लैग मार्च में कोतवाल प्रदीप चौहान एसएसआई, उपनिरिक्षक अशोक कश्यप, मनोज कुमार व पुलिस कर्मचारी भी शामिल रहे। फ्लैग मार्च कोतवाली लक्सर से शुरू होकर नगर के अलग-अलग चौक और बाजारों से होकर गुजरा। वही कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कोरोना संक्रमण महामारी पर काबू पाने के लिए सरकार ने क‌र्फ्यू लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए सुबह सात से दस बजे तक बाजार खोलने की छूट दी है। इसके बाद सख्ती के साथ क‌र्फ्यू लागू करवाने की हिदायतें हैं। उन्होंने बताया कि कोविड की हिदायतों को लागू करवाने के मद्देनजर ही यह फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने दुकानदारों और लोगों से अपील की है कि महामारी को रोकने के लिए हिदायतों का पालन करें। यदि कोई उल्लंघन करता पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान कोतवाल प्रदीप चौहान, बाजार चौकी इर्चाज अशोक कश्यप, एसआई डिम्पल जोशी, एसआई एकता ममगई, तनवीर अहमद के अलावा और पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours