हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अमित नेगी) श्रीनगर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के कोरोना वैश्विक महामारी में सामाजिक एवं सहायतार्थ कार्यों की श्रृंखला में आज सतपुली तहसील में तहसील प्रभारी प्रदीप यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम चलाया गया। आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने असहाय एवं निराश्रित लोगों के सहायतार्थ 12 राशन किट थाना सतपुली को प्रदान किये, इस उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तहसील सतपुली प्रभारी प्रदीप यादव ने कहा कि मोर्चा प्रदेश भर में कोरोना से जागरूकता और गरीबों के लिए सहायतार्थ कार्यक्रम चला रहा है, और सरकार से निवेदन भी कर रहा है कि वह प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करे। इस अवसर पर अरविन्द सिंह रौथाण ने कहा कि मोर्चा इस वैश्विक आपदा के समय सरकार के साथ है, और उसके प्रत्येक कार्यक्रम में सरकार का सहयोग कर रहा है, और सरकार चाहे तो नोप्रूफ किसी भी प्रकार से सहायता करने को तैयार है, इस अवसर पर त्रिलोक सिंह रावत ने कहा कि सरकार को वेक्सिनेशन की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए, और 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए भी वेक्सिनेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर नितिन बहुगुणा ने कहा कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में चलाया गया है और यह इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा। मुकेश सेमवाल ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए कमेटी का गठन किया है, जिसे सभी कार्मिकों की पेंशन बहाली के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए। इस अवसर पर आशुतोष नेगी ने कहा कि यह कार्यक्रम पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार तहसील में भी आयोजित किया जा चुका है, मोर्चा महामारी के इस दौर में गरीबों और वंचितों के साथ है, ओ पी साहू ने कहा कि देश भर में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष बी०पी सिंह रावत के निर्देशन में सेवा कार्यक्रम चला रहा है, गौतम डिमरी ने कहा कि 1 जून को मोर्चा देश भर में कोरोना महामारी में दिवंगत हुए कार्मिकों के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करेगा, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चे के प्रांतीय प्रेस सचिव डॉ. कमलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सेवा अभियान पूरे प्रदेश में जारी है, जो निरंतर चलता रहेगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours