हरिद्वार की गूंज (24*7)
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। आज कस्बा झबरेड़ा स्थित बालाजी डेयरी मालिक आजाद के घर पर अचानक घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई थी, आग लगने की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष झबरेड़ा द्वारा कस्बा झबरेड़ा में नियुक्त चेतक कांस्टेबल जितेंद्र सिंह व कांस्टेबल विकास कुमार को फोन कर घटनास्थल पर पहुंचने हेतु आदेशित किया गया चेतक बिना समय गवाएं घटनास्थल पर पहुंची मित्र पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घरेलू गैस सिलेंडर को तत्काल घर से बाहर फेंका तथा रॉयल पेट्रोल पंप सेल्समैन कबीर से फायर एक्सटिंग्विशर उपकरण लाकर मोर्चा संभाला और भीषण आग पर काबू पाया गया व बड़ा हादसा होने से टल गया।
थाना हाजा से उप निरीक्षक चिंतामणि सकलानी व कांस्टेबल नूर हसन मय थाना मोबाइल भी घटनास्थल पर पहुंच गए घटनास्थल के आसपास घनी आबादी क्षेत्र था यदि भीषण आग पर समय से काबू नहीं पाया जाता तो काफी जनहानि व आर्थिक नुकसान हो सकता था। मित्र पुलिस के द्वारा इस कार्य कि क्षेत्रवासियों ने बहुत प्रशंसा कि।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours