हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। कोविड कर्फ्यु का उल्लंघन करने वाले चार दुकानदारो के खिलाफ लक्सर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जहा इस कोरोना काल मे उत्तराखंड मित्र पुलिस प्रदेशवासियों की हर समय मदद और कोरोना संक्रमण महामारी से बचाव के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन कराने में जुटी है। तो वहीं उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा चलाए जा रहे हैं मिशन हौसला के तहत उत्तराखंड मित्र पुलिस कोविड कर्फ्यू के चलते गरीब, असहाय, बेसहारा मजदूर लोगों की मदद भी करती नजर आ रही है तो कहीं पुलिस कड़ाई से कोविड कर्फ्यु का पालन कराती नजर आ रही हैं। बता दे कि हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे क्षेत्र के अलग, अलग चार दुकानदारों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया जिसमें क्षेत्र के सेठपुर, मेन बाजार, शेखपुरी महाराजपुर गांव के दुकानदार शामिल है उन्होंने बताया चारों दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours