हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरीद्वार। आज विश्व हिंदू संस्था ने मिशन भरोसा के तहत संस्था ने कहा घबराना मत हम हैं शहर, ग्रामीण संस्था बांट रही है सैनिटाइजर एवं मास्क महिला मोर्चा ने दिया भरोसा विश्व हिंदू संस्था संस्थापक देवेंद्र प्रजापति  के दिशा निर्देश पर संस्था महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बीना राजपूत के नेतृत्व में ग्राम श्यामपुर कांगड़ी, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु सैनिटाइजर व मास्क वितरण किए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बीना राजपूत ने कहा विश्व हिंदू संस्था के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के साथ महिला मोर्चा भी कंधे से कंधा मिलाकर, उत्तराखंड सरकार के साथ कोरोना को हराने हेतु, इस लड़ाई में सरकार के साथ खड़ा है बीना राजपूत ने बताया कि विश्व हिंदू संस्था मिशन भरोसा के तहत महिला मोर्चा जनहित के काम कर रहा है उन्होंने कहा कि महिलाओं को महिलाएं अच्छे से समझा सकती हैं इसी तर्ज पर संस्था महिला मोर्चा ने यह कमान यथासंभव अपने हाथों में संभाल रखी है। शहर व गांव में जाकर मकान, दुकान, सड़क, गलियां सैनिटाइजर कि जा रहे है व चेहरे पर मास्क लगाने के विषय में भी बताया जा रहा है और कोरोना से बचाव को लेकर अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर उनको कोरोना से बचाव करने की व्यवस्था बताकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबको सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सरकार के सहयोग में जनहित के काम करते रहना है एक दूसरे की मदद के लिए हाथ बढ़ाना ही संस्था का मिशन है और यह मिशन संस्था अपनी क्षमता अनुसार कर रही है और करती रहेगी। जब तक भारत में कोरोना समाप्त नहीं होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सुमन देवी, आरती देवी, पिंकी देवी, शर्मिला देवी, शशि देवी, अर्चना देवी, चित्र शर्मा, सावित्री देवी आदि संस्था में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours