हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज आप की पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी द्वारा जिलाधिकारी को ई-मेल के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा गया। जिसमें मांग की गई कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे मरीजो की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, कई मरीज अपना इलाज निजी अस्पतालों में करा रहे है जिसमें कई ऐसे अस्पताल है जिनमे कोरोना संक्रमण के इलाज से सम्बंधित उपकरण नही है। ऐसे अस्पतालों में मनमर्जी शुल्क लेने एवम इलाज में घोर लापरवाही की शिकायतें लगातार मिल रही है। ऐसे में कोरोना संक्रमण से हुई मौतों की सही जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग को नही दी जा रही है।ऐसे में हमारी यह मांग है कि सभी अस्पतालों के 3 माह में ऑडिट कराया जाए और सभी निजी अस्पतालों में इलाज संबंधी रेट लिस्ट चस्पा की जाए, ताकि मरीजो ओर उनके परिजनों को इलाज की जानकारी और खर्च की पूरी जानकारी प्राप्त हो सके और अस्पतालों की मनमानी ओर लूट खसूट रोकी जा सके।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours