हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर खानपुर थाना क्षेत्र की चेक पोस्ट चौकी बालावली बॉर्डर पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चल रहा है। जिसमें यूपी से उत्तराखंड में और उत्तराखंड से यूपी में प्रवेश कर रहे लोगों का कोरोना टेस्ट और  उत्तराखंड पुलिस ऐसे लोगों की परमिशन और पास चेक कर रही है। जिसके पास परमिशन या पास नहीं है। उन लोगों को वापसी भेजा जा रहा है। वही बेवजह बिना किसी काम के घूम रहे और बॉर्डर पास कर रहे लोगों के खिलाफ बालावाली चेक पोस्ट पर तैनात चौकी इंचार्ज उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चालान भी किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम आने जाने वाले लोगों के कोरोना चेकअप कर रही है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज सुबह से अब तक लगभग सौ लोगों का टेस्ट किया है। टेस्ट किए हुए लोगों का मोबाइल नम्बर आधार कार्ड नम्बर और वाहन नंबर भी नोट किया जा रहा है। जिससे कि किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंच कर उसको होम आइसोलेट कर सके।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours