हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने स्कूल के अंदर घुस कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा दिया है बता दे जनपद हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस को शकुंतला पत्नी विपिन सिंह जो कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका है उन्होंने तहरीर देकर बताया था बीती 26 मई को अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के अंदर घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। वही रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश में रात दिन जुटी थी।वही आज पुलिस को तीसरे दिन कामयाबी हाथ लगी है। हरिद्वार रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुुन्दन सिंह राणा ने बताया मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बहादराबाद लोहे के पुल के पास ज्वालापुर लाल पुल जाने वाले रास्ते से अभियुक्त अंकित उर्फ दमूडा, संजय पुत्र काशीराम, सतीश पुत्र सहीराम निवासीगण सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंंने बताया तीनों शातिर चोरों से चोरी किए गए विभिन्न कंपनी के 13 सीलिंग फैन मय पंखुड़ी सहित पानी के नल की 8 टोंटी, एक बिजली का बोर्ड तनिसा मार्का जिसमें 4 सॉकेट व 4 ऑन ऑफ स्विच एंकर मार्का के बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया सभी आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम धामी, एस०आई विकास रावत, एस०आई महराजूदीन, कांस्टेबल संतराम चौहान, कांस्टेबल गंभीर तोमर आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours