हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर तहसील क्षेत्र के बसेड़ी खादर गांव में राशन वितरित ना होने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा और उच्च अधिकारियों को फोन पर अवगत कराया गया कि उनके गांव में राशन डीलर द्वारा अब तक राशन वितरित नहीं किया गया है। मामले को बढ़ता देख आनन-फानन में राशन डीलर ने आज 29 मई को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान खोल कर राशन वितरित किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार वर्षों से राशन डीलर रियाजुल गरीबों के राशन पर डाका डालता चला आ रहा है बार, बार उच्च अधिकारी गणों से शिकायत भी की गई। बावजूद इसके आज तक राशन डीलर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते राशन डीलर कोटे को गोलमोल कर देता है। ग्रामीणों का कहना है की सरकार द्वारा मई के महीने में जो फ्री राशन आया है वह तो राशन डीलर द्वारा वितरित कर दिया गया मगर जो हर माह में उनके लिए राशन आता है, राशन डीलर उसको गटक ने की फिराक में है। अब देखना यह होगा कि जहां कोरोना संक्रमण महामारी के चलते सरकार लोगों को मुफ्त में राशन मुहैया करा रही है। वही राशन डीलरों द्वारा गरीबों के राशन पर भी डाका डाला जा रहा है, मगर संबंधित अधिकारी मौन बने बैठे हैं क्या ऐसे राशन डीलरों के खिलाफ होगी कोई ठोस कार्रवाई, या यूं ही डालते रहेंगे राशन डीलर ग्रामीणों के राशन पर डाका यह तो आने वाले भविष्य के गर्भ में छिपा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours