हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। आज विश्व हिंदू संस्था एवं टीम जीवन के माध्यम से कनखल वैश्णवी अपार्टमेंट में निशुल्क rt-pcr और वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया, जिसमें 97 लोगों को प्रेरणा भट्ट और इशिका द्वारा वैक्सीन लगाई गई और 50 लोगों को rt-pcr टेस्ट नेहा द्वारा किया गया। कैंप में मुख्य रूप से उपस्थित विश्व हिंदू संस्था के संस्थापक देवेंद्र प्रजापति व विश्व हिंदू संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार एवं विश्व हिंदू संस्था व टीम जीवन के संरक्षक मनोज गर्ग द्वारा निशुल्क कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संस्थाओं के कार्यकर्ता प्रशांत प्रजापति, जगतराम, अमरनाथ गाडगे, आयुष राही, अनमोल गर्ग, परसोत्तम प्रजापति, सुशील कुमार, कोचिंग व मनीष शर्मा आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours