हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना बहादराबाद क्षेत्र के अंतर्गत पतंजलि इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सन होम अप्लायंसेज प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के मैनेजर राजवीर सिंह द्वारा थाना मेें सूचना दी गई कि दिनांक 14/05/21 की रात्रि को कुछ अज्ञात चोरों द्वारा मेरी फैक्ट्री की दीवार तोड़ कर फैक्ट्री से हायर कंपनी की 32 इंच वाली 25 LED टीवी चोरी कर ली हैै। जिसकी सूचना पर थाना में मुकदमा अपराध संख्या 195/21धारा 380/457 IPC पंजीकृत किया गया। तत्पश्चात उपरोक्त घटना के अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बहादराबाद के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा, सुराग रसी व आसपास से जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए विशाल उर्फ लिली पुत्र अनिल, उदित पुत्र मुन्नालाल, हिमांशु पुत्र विजेंदर निवासी बहादरपुर सैनी को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे, निशानदेही से गांव में ही स्थित लीची के बाग में लगे ट्यूबेल से कुल 15 LED टीवी हायर कंपनी की बरामद की गई। पकड़े गए अभियुक्त गण उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा। उपरोक्त अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि हमने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर यह चोरी की है। पुलिस अब अन्य साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में संजीव थपलियाल थानाध्यक्ष बहादराबाद, एसआई लक्ष्मण जोशी, एसआई प्रवीण बिष्ट, कांस्टेबल हरजिंदर, वीरेंद्र शर्मा, बारू दत्त, सुशील कुमार, सुनील कुमार मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours