हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर भिक्कमपुर चौकी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्राली को अवैध खनन की धाराओं में सीज कर दिया। बता दे कि भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी गश्त के दौरान गंगा नदी में अवैध खनन कर परिवहन कर रही तीन ट्रैक्टर ट्रालियो को पुलिस टीम ने रोक कर खनन संबंधित दस्तावेज मांगे तो वाहन चालकों  के पास कोई वैद्य दस्तावेज नहीं मिले जहां पुलिस तीनों वाहनों को चौकी ले आई। वही चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल ने बताया गंगा से अवैध खनन कर परिवहन कर रही तीन ट्रैक्टर ट्रालियो को सीज किया गया है। उन्होंने बताया सीज किए गए वाहनों की अवैध खनन की रिपोर्ट उच्च अधिकारी गणों को प्रेषित की जा रही है। पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल, उप निरीक्षक बुद्धि सिंह पवार, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल सुनील आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours