हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अमित नेगी) श्रीनगर। आज महावीर सिंह बिष्ट मण्डलीय अपर शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, गढ़वाल मण्डल द्वारा कोरोना काल के प्रकोप से हुए गरीब व असहाय लोगो की मदद करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा मिशन हौशला के अंतर्गत कम्युनिटी बास्केट में अपने कार्यालय में स्वम् और अन्य कर्मचारियों के माध्यम से खाद्यान्न सामग्री आटा, चावल, तेल, दाल, मसाले, चीनी, नमक व चायपती आदि थाना पौड़ी को उपलब्ध कराया गया। ताकि क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को इस महामारी में थोड़ा सहायता मिल सके, साथ ही मण्डलीय अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक गढ़वाल मण्डल द्वारा मण्डलान्तर्गत समस्त अधिकारियौ, शिक्षको और कर्मचारियों से अपेक्षा की गई। इस वक़्त वैश्विक महामारी में जरूरमनंद, ध्याडी मजदूरी करने वाले लोगो की मदद जिस स्तर से भी की जाय, उसके लिए सबको आगे आना चाहिए साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि कार्यालय की ओर से मदद का ये कार्यक्रम चरणबद्ध चलता रहेगा। कार्यालय से कुसुमलता उनियाल, सीताराम पोखरियाल, प्रदीप मियां, परमेंद्र रावत, भूपेंद्र व अनिरुद्ध आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours