हरिद्वार की गूंज (24*7)
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने उत्तरी हरिद्वार खड़खड़ी पुलिस चौकी के पास नगर निगम की बंद पड़ी एकमात्र डिस्पेंसरी को एक अच्छे चिकित्सक की नियुक्ति के साथ खोलने की मांग जिला प्रसाशन से की। सुनील सेठी ने जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को लिखे पत्र में कहा कि निम्न वर्गीय मध्यम वर्गीय व्यक्ति को छोटे छोटे इलाज के लिए इधर उधर महंगे इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है, जबकि यहाँ नगर निगम की डिस्पेंसरी होने के बावजूद उसे लोकडाउन में बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से साधु संत एवं यहां के नागरिकों को परेशान होना पड़ता है सीधा सीधा निम्न वर्गीय जनता जो मुफ्त में इलाज दवाइयां पा लेती थी वो इधर उधर महंगे इलाज को परेशान होती है।जिलाधिकारी एक अच्छे चिकित्सक की नियुक्ति के साथ इस डिस्पेंसरी को खुलवाने का कार्य करें जिसका फॉयदा जनता को मिल सकें।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours