हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार द्वारा विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शहीद दिवस के अवसर पर मलकपुर माजरा में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंच मेयर गौरव गोयल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी बच्चों को पुरस्कृत किया एवं जल संरक्षण व स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं तथा बच्चों को खेलकूद और शिक्षा में अपना ध्यान आकर्षित कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने पानी के संरक्षण तथा स्वच्छता के उपाय भी बच्चों को बताएं कहा कि जल है, तो जीवन है।हकीकत यही है कि आज पानी के लिए हमें काफी दूर जाना पड़ता है और अगर इसका संरक्षण नहीं है हो पाया तो वह दिन दूर नहीं जब नदियां सूख जाएंगी, जल स्रोत के साधन कम पड़ जाएंगे तथा जल की कमी,जल प्रदूषण एवं पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने का हमें सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखना होगा। स्वच्छता नहीं होने से जहां बीमारियां बढ़ती हैं, वहीं कुपोषण का खतरा भी बढ़ता है। युवा खेलकूद अधिकारी हिमांशु राठौर ने बच्चों को प्रतियोगिता में विजय होने पर बधाई दी तथा कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ें तथा पर्यावरण रक्षा स्वच्छता एवं जल संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझें। इस अवसर पर आशीष सैनी,प्रियंका रानी, देवीलाल, अंजनी रानी, अनुराग सैनी,स्नेहा, खुशी, अजय, सौरभ,साहिल, नितिन आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours