हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। जनपद हरिद्वार की पथरी थाना क्षेत्र के डांडी गांव में पत्नी के साथ अवैध संबंध के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा पर शव को पीएम के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने बताया आज सुबह सूचना मिली थी कि पथरी क्षेत्र में इब्राहिमपुर रोड पर स्थित डांडी गांव में किसी की हत्या हो गई है सूचना मिलते ही थाना पथरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवाया गया है वही आरोपी हत्यारे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया मृतक युवक सोहन कुमार वहां पर फार्म हाउस में काम करता था प्रथम दृष्टीय प्रकरण यह सामने आ रहा है जो आरोपी हीरालाल है उसके कुछ पैसे मर्तक सोहन कुमार ने उधार ले रखे थे साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जो आरोपी सोहन है उसको यह भी शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध मर्तक सोहन कुमार के साथ थे जिसके चलते उसने सोहन की हत्या कर दी। उन्होंने बताया अग्रिम कार्रवाई के लिए शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours