हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारत सरकार में टेलीकॉम एडवाइजरी के सदस्य एडवोकेट अरविंद श्रीवास्तव समाज में फैली कुरीतियों, देश और समाज हित में किए गए कार्यों के लिये काफी विख्यात हैं। हाल ही में कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी किंगडम द्वारा भारत की बहुत से समाजिक व बुद्धिजीवी वर्गों का सर्वे कराया गया जिसमें अरविंद श्रीवास्तव को ङाक्टरेट मानद उपाधि से सम्मानित करने का ईमेल के माध्यम से उन्हें अवगत कराया है। इस अवसर पर अरविंद श्रीवास्तव ने कहा आज हमारा देश 85 प्रतिशत शिक्षित हो चुकी है और युवा पीढ़ी का देश है, जिस कारण भारत देश को युवाओ का देश भी कह सकते हैं। परंतु कहीं ना कहीं हमारे देश में शिक्षा का स्तर बढ़ा है परंतु जागरूकता आज भी प्रतिशत में आंकलन करें तो वह बहुत कम है। देश दुनिया के आंकलन के अनुसार उसी जागरूकता को लाने के लिए बहुत से संगठन देश के हित में काम कर रहे हैं और बहुत से लोग अपने प्रतिदिन जीवन से हटकर समय निकालकर देश हित में कार्य कर रहे हैं। अरविंद श्रीवास्तव की प्रारंभिक शिक्षा हरिद्वार के प्रसिद्ध पन्ना लाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में, एस.एम जैन कॉलेज से स्नातक डिग्री लेने के बाद, जे.वी जैन कॉलेज सहारनपुर से वकालत की शिक्षा अर्जित की। अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव ने हरिद्वार में 2001 से वकालत प्रारंभ की, और लगभग 20 साल से वकालत करने के बावजूद अपने जीवन मे से समय चुराकर समाज सेवा करते आ रहे हैं। यही ही नही अरविंद श्रीवास्तव विभिन्न संगठन व एनजीओ संस्थाओं में विभिन्न पदों पर रहते हुवे अपने नेतृत्व से सामाजिक कार्यो में अपना निरन्तर मार्गदर्शन जारी रखा। उन्होंने भारत के कानूनों को लेकर समाज के हित व मार्गदर्शन के लिए "हां मैं विवादित हूं" नाम से पुस्तक भी लिखी है। जिसका जल्दी ही उस का विमोचन होने वाला है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours