हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर खानपुर थाना पुलिस ने चार शातिर ट्रैक्टर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शातिर ट्रैक्टर चोरों से चोरी किए गए तीन महिंद्रा ट्रैक्टरों को भी बरामद किया है। आपको बता दें कि बीती 7 फरवरी को जगदीशपुर कनखल हरिद्वार निवासी हरेंद्रकुमार ने लक्सर खानपुर मार्ग पर स्थित शिव शंकर पेट्रोल पंप से अपने ट्रैक्टर चोरी होने के मामले में खानपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस पूरे मामले को लेकर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अपराध के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी लक्सर के कुशल पर्यवेक्षण में खानपुर सीआईयू रुड़की की टीम का गठन किया गया। और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद भी ली गई। जिसमें ट्रैक्टर चोरी की घटना एक सेंट्रो कार से होना प्रकाश में आया। मुखबीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए गए टैक्टर को बेचने के लिए गढ़ रोड नगला साहू गांव ले जाया जा रहा है पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर नगला साहू तिराहे से चोरी में प्रयुक्त सेंट्रो कार, चोरी का ट्रैक्टर व दो अन्य चोरी किए गए ट्रैक्टरों सहित चार अभियुक्तों को धर दबोचा। थाना खानपुर पुलिस का कहना है। चारों शातिर आरोपियों के खिलाफ पहले भी जिला बागपत, बुलंदशहर, दिल्ली, करनाल आदि में हत्या चोरी हत्या का प्रयास मारपीट जैसे कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी रफीक पुत्र रहीसुद्दीन अमजद पुत्र शरीफ, समीर उर्फ दाणा पुत्र शफीक, समीम पुत्र हफीजउद्दीन जिला बागपत उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस टीम ने चारों अभियुक्तों के पास से तीन चोरी किए गए ट्रैक्टर बरामद किए हैं। और चारों चोरों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में खानपुर थाना अध्यक्ष अभिनव शर्मा, चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर आशीष शर्मा, उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह, उप निरीक्षक आशीष नेगी, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल गोविंद रावत, कांस्टेबल धर्मवीर, कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल प्रवेंद्र सिंह, कांस्टेबल कुलदीप कुमार कांस्टेबल संजय आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours