हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वीआईपी घाट पर गंगा किनारे इनर व्हील क्लब हरिद्वार द्वारा एक फिटनेस सेशन का आयोजन किया गया। जिसमे 60 महिलाओं द्वारा जुंबा, योगा किया गया। इस सेशन का नाम दिया गया था डब्लू डब्लू डब्लूयानी wonder woman workout। इस आयोजन का संचालन अध्यक्ष विनीता गोनियल द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मकसद महिलाओं को एक मौका देना था ताकि वो कुछ समय खुद के लिए निकाल सके और गंगा जी के किनारे योग और कसरत कर खुद को तरोताजा महसूस कर सके। महिलाए अधिकतर परिवार और बच्चो की देखरेख करने में खुद को नजरअंदाज कर देती है। जुंबा कनुप्रिया मिश्रा द्वारा करवाया गया और योगा अंजू मिश्रा ने सभी महिलाओं को करवाया। अंत में सभी महिलाओं को एक मोटिवेशनल टॉक डॉक्टर पूनम शर्मा द्वारा दी गई। जिसमें उन्होंने महिलाओं को खुश, मजबूत, फिट और आत्मनिर्भर रहने के टिप्स दिए। हर महिला स्पेशल है और ये महसूस करना ही सही मायने में महिला दिवस को सफल रूप से मनाना है। इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था पुलिस लाइंस की 25 महिलाओं का रोशनाबाद से इस फिटनेस सेशन में शामिल होना। और इसके लिए क्लब अध्यक्ष विनीता गोनियाल ने सीओ सदर पूर्णिमा गर्ग का विशेष धन्यवाद दिया। सभी पुलिस महिलाओं ने इस सेशन को  बहुत सराहा। क्लब से विभा गर्ग, मोनिका अरोरा, इशिता अरोरा, इंदु मिश्रा, नीलम नानकानी, गौरी नानकनी, प्रियंका पांडे, अमिता आदि 60 अन्य महिलाए शामिल रही।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours