हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया की टीम में उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया गया है जिसमें आफताब अंसारी संजीव राजपूत और रवि सरवालिया शामिल हैं तीनों ही उत्तराखंड के लक्सर के निवासी हैं जो कि लक्सर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य के लिए गर्व की बात है उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के क्रिकेटर आफताब अंसारी ने बताया इंटरनेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट टीम इंडिया में हमारी उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों के नाम आए हैं जिसमें की आगामी 16 मार्च से 21 मार्च तक नोएडा में ट्रायल चलेंगे ट्रायल्स में इंटरनेशनल टीम इंडिया में 16 खिलाड़ी चुने जाएंगे उसके लिए 38 खिलाड़ी अलग-अलग राज्यों से बुलाए गए हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours