हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी रुड़की का मामला है जहाँ गंगनहर पुलिस की मेहनत रंग लाई है। दिनांक 11 मार्च को सत्य सिंह रावत अपने निवास शिवपुरम रुड़की से सुबह ही अपने घर से निकल गए थे। और इनकी याददाश्त कमजोर थी। जिसके बाद इनके लड़के ने गंगनहर थाना रुड़की मे गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने इन्हें 12 घण्टे मे ऋषिकेश से सकुशल बरामद कर लिया। गंगनहर पुलिस की ततपरता से एक बुजुर्ग की जान बच गयी। उत्तराखंड पुलिस और गंगनहर पुलिस के इस कार्य के लिए बुजुर्ग के परिवार वालो ने धन्यवाद किया, और साथ मे प्रभारी मनोज मैनवाल के ततपरता से लगातार सर्च अभियान चला कर इनको तुरन्त ढूढ़ निकाला, आपको बताते चले कि गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल एक होनहार अधिकारियों मे जाने जाते है, जनपद हरिद्वार के विभिन्न कोतवाली थानों मे तैनात रहे चुके है, और अपनी अच्छी कार्य शैली के जाने जाते है, उसका उदाहरण बुजुर्ग को 12 घंटे मे तलाश कर लेना है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours