हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। बुधवार को लक्सर में पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा निर्वाणसर की शोभायात्रा बड़े ही शोभायमान तरीके से निकली, इसमें लगभग अखाड़ों के 70 महंतों ने हिस्सा लिया, महंतो की इस शोभायात्रा में 6 घोड़े 2 डीजे 4 बेंड 1 तोप 17 ट्रेक्टर ट्रॉली 5 कार और एक मिनी बस देखने को मिले। इस शोभायात्रा में कई तरह की झांकियां भी देखने को मिली, शोभायात्रा के दौरान सड़क पर लोगो की भीड़ का तांता लगा रहा, सड़के इस शोभायात्रा को देखने वाले लोगो से भरी रही। इस शोभायात्रा की कमान लक्सर उपजिलाधिकारी ने अपने हाथों में लिए हुए थे। यह शोभायात्रा लक्सर के चन्दन पैलेस से लगभग 11 बजे शुरू हुई जो पीपली गावं के उदासीन आश्रम निर्वाणसर तक गई। इस शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को लेकर लक्सर पुलिस ने भारी पुलिस फोर्स तैनात की, लक्सर इंटेलिजेंस विभाग भी पिछले कई दिनों से इस भव्य शोभायात्रा को लेकर अलर्ट मोड़ पर था बताया जा रहा है की महंतो की इस शोभा यात्रा में बहुमूल्य सामान भी साथ चलता है जिसे लेकर सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त किये गए है। सभी लोगो के ऊपर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है, महंतो की इस भव्य शोभायात्रा के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। लक्सर उप जिला अधिकारी ने बताया कि जो पेशवाई निकली है, उसे लेकर सभी बंदोबस्त पुख्ता किए गए थे, पूरी पेशवाई की कमान हमने अपने हाथों में ली है भारी पुलिस फोर्स लगाई गई है सुरक्षा तंत्र को भी अलर्ट मोड़ पर रखा गया है किसी भी हाल में पेशवाई में कोई भी समस्या आड़े नहीं आने दी जाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours