हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। सूचना विभाग से रोहित सैनी ने ऋषिकुल आर्युवेद चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन लगवाई। रोहित सैनी ने बताया कि स्वास्थ्य के मामले में समझौता करना बिल्कुल भी बुद्धिमानी नही। इसलिए उन्होंने वैक्सीन लगवाने के कार्य को प्राथमिकता में लिया। रोहित सैनी ने अन्य सभी लोगो से भी आग्रह किया कि वो कोरोना महामारी को हल्के में न ले, अपनी दिनचर्या या अन्य आवश्यक कार्यो में वैक्सीन लगवाने को वरियता दे। वैक्सीन लगवाने के बाद भी सरकार और जिला प्रशासन की दिशा निर्देशों का पालन करे। इससे पहले रोहित वैक्सिन लगवाने आये थे मगर उनका ऑनलाइन पंजीकरण न होने के कारण कुछ असुविधा का सामना करना पड़ा था। मगर उन्होंने हिम्मत नही हारी भारी भीड़ के बावजूद उन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण के बाद वैक्सीन लगवाई।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours