हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की खानपुर थाना पुलिस होली पर्व पर पूरे एक्शन मोड में नजर आ रही है। खानपुर पुलिस ने होली पर्व पर अवैध कच्ची शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की भट्टी मय उपकरण सहित 147 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा। मौके से पुलिस टीम ने भारी मात्रा में लाहान को भी नष्ट किया है। वही खानपुर थाना अध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज के आदेश अनुसार, एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल व लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार के निर्देशन में अवैध नशीले मादक पदार्थों व आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब की छापेमारी में दो अभियुक्त नरवर और चरणजीत को 147 लीटर कच्ची शराब मय भट्टी उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है।
 |
|
उन्होंने बताया मौके से भारी मात्रा में लगभग 4000 लीटर लहन को भी नष्ट किया गया है। उन्होंने बताया दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों ही आरोपी क्षेत्र के धर्मपुर सहीपुर रोड के निवासी हैं। उन्होंने बताया पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह स्वयं भट्टी चलाकर कच्ची शराब बनाते हैं और छोटी छोटी मात्रा में गांव व कस्बों में बेचते हैं। और उन्होंने यह भी बताया वह अपने घर पर भी शराब को बेचते हैं। पुलिस टीम में, उप निरीक्षक रूकम सिंह नेगी, उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह, उप निरीक्षक आशीष नेगी, उप निरीक्षक संतराम तोमर, कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल गोविंद सिंह, आनंद आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours