हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। खिदमत वेलफेयर संस्था के जिलाध्यक्ष वैशाली अरोड़ा जी व जिला सचिव आशा अरोड़ा जी ने अपने क्षेत्र के दिव्यांग लोगों की समस्याओं को देखते हुए लोगों के घर घर जाकर दिए जरूरत के उपकरण जैसे व्हीलचेयर ट्राईसाईकिल बैसाखी खुडी आदि वैशाली जी ने सभी देशवासियों को शिवरात्रि की बधाई देते हुए बताया कि हमारी टीम का व संस्था का पहला कर्तव्य दिव्यांग लोगों की सेवा करना है और दिव्यांग लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है संस्था के महासचिव जुल्फिकार अली ने बताया कि संस्था दिव्यांग सेवा के साथ साथ विधवा सेवा,वृद्ध सेवा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान,पर्यावरण संरक्षण,शिक्षा अभियान, जल संरक्षण, के लिए भी कार्य कर रही है I सदस्य वाजिद अली और अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर ने दिव्यांग लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर संस्था द्वारा रोजगार उपलब्ध कराए जाने के बारे में बताया और कहा कि अन्य समस्याओ का समाधान भी जल्द से जल्द किया जाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours