हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने उत्तराखंड के लाल, अमर शहीद दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा व अन्य बाटला हाऊस इनकाउंटर में शामिल पुलिस अधिकारियों व जवानों की वीरता को सलाम व शहादत को शत-शत नमन किया। वर्ष 13 सितंबर 2008 में दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट हुए थे, जिसमें 39 लोग निर्दोष मारे गए थे। सासंद राज्यसभा नरेश बंसल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बाटला हाउस एनकाउंटर केस में शामिल आंतकी आरिज खान उर्फ जुनैद को दोषी करार दिया है, इससे यह साफ हो गया है कि एनकाउन्टर फर्जी नहीं था तथा जुनैद व उसके साथी ही दोषी थे। सासंद बंसल ने कहा कि आतंकवादियों से लोहा ले रहे उत्तराखंड के लाल,अमर शहीद दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा को आज इंसाफ मिला है।कोर्ट ने साफ कहा है, जुनैद दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा की शहादत का जिम्मेदार है। उन्होंने उस समय एनकाउंटर को ग़लत तथा फर्जी बताने वाले, आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहाने वालों से पुछा है कि "क्या ममता बनर्जी, सोनिया गांधी, आरविंद केजरीवाल, दिग्विजय सिंह सहित जिन नेताओं ने एनकाउंटर को फर्जी बाताया था क्या वे सभी अब माफी मांगेंगे। सासंद नरेश बंसल ने सवाल किया है कि "जो रोए थे आतंकवाद के जनाजे पर वो आतंकियो से क्या रिश्ता है बताएँ, यूँ ही देश को गुमराह करने का काम करतें रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours