हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। इनर व्हील क्लब हरिद्वार की महिलाओं ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस अलग अंदाज में मनाया। क्लब अध्यक्ष विनीता गोनियाल के नेतृत्व में क्लब को कुंभ पुलिस हरिद्वार ने 14 महिलाओं को एसओपी (स्पेशल पुलिस अधिकारी) की जिम्मेदारी सौंपी। क्लब की सभी महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर पुलिस प्रशासन की सफल कुंभ आयोजन में मदद करेंगी। कुंभ प्रशासन द्वारा सभी महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। क्लब अध्यक्ष विनीता गोनियाल ने बताया कि हम सभी इस नई जिम्मेदारी के लिए पूरी तरीके से तैयार है और इस सम्मान से सभी बहुत उत्साहित है। यह कार्यक्रम भल्ला कॉलेज परिसर में आईजी संजय गुंज्याल, एसएसपी कुंभ जन्मजय खंडूरी, एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस, कमांडेंट नवनीत सिंह भुल्लर के उपस्थिति में सम्मान हुआ। क्लब ने महिला दिवस पर जिला महिला कारागार में 85 महिलाओं के लिए एक हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन भी किया गया। जिसने सभी महिला कैदियों की जांच डॉक्टर अन्नू लूथरा और डॉक्टर विनीता कुमार ने की। सभी की जांच कर आयरन, कैल्शियम और ड्वॉर्मि की दवाई भी दी गई। क्लब द्वारा सभी 85 महिलाओं को एक एक कीट भी दी गई। जिसमें उनकी जरूरत की सभी वस्तुएं जैसे कंघी, तेल, साबुन, शैंपू, हैरबैंड, आयना, पाउडर, मास्क और सैनिटरी पैड्स थे। सभी महिलाओं को जेल से बाहर निकल कर एक अच्छे इंसान के रूप में रहने के लिए भी मोटिवेट किया। जेल परिसर के आयोजन में दीपाशिका भुल्लर पत्नी कमांडेंट नवनीत सिंह भुल्लर का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन में क्लब से सेक्रेटरी मोनिका अरोरा, एफिटर कविता शर्मा, नीलम नानकानी, विभा गर्ग, गीता गोनियाल, इंदु मिश्रा, कनुप्रिया मिश्रा, सीमा चोपड़ा, सीमा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, इशिता अरोरा आदि उपस्थित रही।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours