हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसील में उपनिबंधक के पद पर कार्यरत जनार्दन त्रिपाठी आज सेवा सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने लक्सर में 7 वर्ष पांच माह 20 दिन अपनी सेवाएं दी। इस बीच उन्हें कार्यालय में कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। लेकिन उन्होंने बहुत समझदारी के साथ अपनी ड्यूटी कर्तव्य पूर्ण निष्ठा के साथ निभाई और समस्याओं का डटकर सामना किया। आपको बता दें कि जनार्दन त्रिपाठी ने उपनिबंधक के पद पर दस नवंबर 2013 को कार्यभार संभाला था। इस बीच लक्सर तहसील क्षेत्र का हर व्यक्ति उनकी सेवाओं से खुश रहा। वही उनके कार्यालय में तैनात किसी भी कर्मचारी को समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। यही वजय है कि आज उनकी सेवानिवृत्त होने पर विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के सैकड़ों लोग उन्हें विदाई देने उनके कार्यालय में पहुंचे। और जमकर उनकी तारीफों के शमा बांंधे रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours