हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के बसेड़ी चौराहे पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा गनीमत यह रही की मामला देर रात का बताया जा रहा है अगर यही घटना दिन में घट जाती तो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती थी क्योंकि ओवरलोड वाहन चाय की दुकान के सामने पटला है जहां दिनभर दर्जनों लोग मौजूद रहते हैं हालांकि ओवरलोड वाहन के पलटने से चाय की दुकान को भी नुकसान पहुंचा है आपको बता दें की इस समय लक्सर में गन्ने से भरे ओवरलोड वाहन सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे हैं वही लक्सर प्रशासन की बात करें तो लक्सर प्रशासन इन ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने के लाख दावे कर रहा है मगर प्रशासन के द्वारा किए गए दावे धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं अब इसमें यह कहना गलत नहीं होगा की लक्सर शुगर मिल प्रशासन की हठधर्मिता के आगे लक्सर प्रशासन मौन नजर आ रहा है स्थानीय निवासीयो का कहना है की ओवरलोड वाहन लक्सर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे हैंऔर भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं पहले भी इन ओवरलोड वाहनों की चपेट में आकर कई आमजन नुकसान उठा चुके हैं बरहाल देखना यह होगा की क्या लक्सर तहसील प्रशासन पूर्ण रूप से इन ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगा पाएगा या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours