हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। नशे के कारोबार और नशे की सामग्रियों ने भयंकर रूप धारण कर लिया है। हमारे जनपद में नशा बड़ी मात्रा में उपलब्ध है। उपनगरी ज्वालापुर के गली गली मौहल्लो में नशा पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है। जिसमें शराब के अलावा स्मैक, चरस और नशे के इंजेक्शन लगभग सभी तरह का नशा मिल रहा है। लगातार नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले एड० अब्दुल सत्तार सूचनाधिकार सामाजिक कार्यकर्ता और नवाब भारती समाजसेवी नशा विरोधी उपनगरी को नशे से मुक्त कराने मे जागरूकता अभियान छेड़े हुए है। दोनो ने बताया कि आम समाज का सहयोग मिल तो रहा है, लेकिन अभी जागरूकता के लिए अभियान जारी रखने होगें। साथ ही साथ यह भी बताया कि नशे का कारोबार करने वाले बड़े सरगनाओ के ऊपर शासन प्रशासन हाथ नही डाल रहा है। केवल फुटकर नशा कारोबारियो पर कार्यवाही की जा रही है। उनका कहना है कि छोटे नशा कारोबारियो पर कार्यवाही करना यह भी एक खेल हो सकता है। इस खेल में नशा विरोधी कार्यकर्ता और नशे के खिलाफ लोग शांत हो जाये। जिसमें नशे के बड़े सरगनाओ को बचा लिया जाये और छोटो को फंसाकर ध्यान को हटा दिया जाये, यदि शासन प्रशासन बड़े सरगनाओ पर कार्यवाही करें, तो फैलते नशे के कारोबार पर कुछ हद तक अंकुश लग सकता है। जिन छोटी मछलियों पर कार्यवाही हो रही है, वह छोटी मछलियां ही नशे के बड़े आकाओ तक पहुंचा सकती है, लेकिन शासन प्रशासन छोटी मछलियों को पकड़ता है, तुरंत चालानी कार्यवाही कर देता है। कोई पूछताछ नही, किसी तरह की रिमांड नही, उसका मुख्य कारण है यदि शासन प्रशासन के लोग छोटी मछली को अपने जाल में रखेगें तो पूछताछ करके बड़े सरगनाओ के गिरेबा पर जाना पड़ेगा। बड़े सरगनाओ के गिरेबा पर शासन प्रशासन के लोग जाना नही चाहते है। नशे के खिलाफ शासन प्रशासन की इस तरह की कार्यवाही सही नही है। साथ ही साथ नवाब भारती एवं अब्दुल सत्तार ने कहां की नशे की लत से युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। युवाओं का भविष्य समाज और देश का भविष्य होता है। समाज और देश की सुरक्षा करना प्रत्येक देश वासी का फ़र्ज है, इसलिए  युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणाम से बचाना है। ताकि समाज और देश का भविष्य उज्जवल हो सके, उसके लिए नशा विरोधी अभियान में तेजी लाई जायेगी, तथा समाज से सहयोग मांगा जायेगा। शासन प्रशासन से भी सहयोग के लिए संवाद किया जायेगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours