हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
लालजी वाला, कनखल, ज्वालापुर में सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस के लिए टेंटेज न लगने का कारण मेलाधिकारी ने पूछा तथा बीस फरवरी तक कार्य पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। गौरीशंकर में पानी की आपूर्ति न होने पर जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि कनेक्शन कर दिया गया है। जैसे ही कोई रहने लगेगा पानी की सप्लाई कर देंगे। मेलाधकिारी ने गौरीशंकर एवं पंतद्वीप क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था के सम्बंध में भी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। दीपक रावत को पेयजल के संबंध में पेयजल निगम के अधिकारियों ने बताया कि रोड़ीबेलवाला के 150 शौचालयों में पानी की आपूर्ति हो गई है। कश्यप घाट क्षेत्र में शौचालय में पानी न होने पर बताया गया कि इस पर काम चल रहा है। गौरीशंकर द्वीप में 1000 शौचालय बनाने के लक्ष्य की जानकारी भी अधिकारियों ने दी। बैठक में अधिकारियों ने स्टील के 1100 शौचालय में से आधे लगने, पावन धाम आश्रम के निकट निर्मित हो रहे 150 बेड के जनरल अस्पताल के बाहर शौचालयों की स्थिति की बारें में भी जानकारी दी। मेलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों से पुलिस लाइन आदि में पानी की आपूर्ति आदि व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी ली। मेलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देेशित किया कि सभी प्रमुख स्थानों में यूरेनल की सुविधा की व्यवस्था 27 फरवरी तक पूरी हो जानी चाहिये। बैठक में मेलाधिकारी ने दक्षद्वीप, हरिद्वार सेक्टर, मायापुर, मंसा देवी सेक्टर, लक्ष्मण झूला, रायवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश आदि में की जा रही आधारभूत व्यवस्थाओं के सम्बंध में भी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उप मेलाधिकारी अंशुल सिंह, दयानंद सरस्वती, नोडल अधिकारी होमगार्डस डा० राहुल सचान, सीओ कमल सिंह, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours